फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महोत्सव में सजे स्वदेशी उत्पाद

Sun, 15 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के गांधी पार्क टाउन हाॅल परिसर में आयोजित खादी महोत्सव में कपड़े पसंद करते लोग।
विज्ञापन
गोंडा। गांधी पार्क में रविवार को 10 दिवसीय खादी व ग्रामोद्योग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यहां खादी के कपड़ों से लेकर चूरन की गोलियों और प्रतापगढ़ के आंवले तक के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से उद्यमी अपने उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। पहले दिन खरीदारों की संख्या कम रही और उद्यमी दुकानें सजाने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन


कानपुर के शुक्लागंज से आए संतोष कुमार चूरन की गोलियों की बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान की एक कंपनी में इनका उत्पादन होता है। वह स्थानीय स्तर पर लोगों को उत्पादों की जानकारी देकर बिक्री करते हैं। श्री गांधी आश्रम सुभाषनगर के चंद्रमणि सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी के कपड़े किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। सदरी, गमछा समेत कई उत्पाद रखे गए हैं। इन पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

जिले के उद्यमी कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि उनके स्टॉल पर कुर्ता-पायजामा, सदरी और ब्लेजर समेत खादी के कपड़े उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 350 से 2100 रुपये तक है। वह कच्चा माल देकर बाराबंकी और सीतापुर में कपड़े तैयार कराते हैं। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगने वाली खादी व ग्रामोद्योग प्रदर्शनियों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन


परिक्षेत्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही आधुनिक चरखे की जानकारी भी दी जा रही है। विभिन्न जिलों के उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से महोत्सव में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें