फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

Mon, 17 Aug 2015 12:03 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुुलामी की दास्तां के खिलाफ लड़ने वाले वीर सपूतों के बलिदान की बदौलत हम सभी स्वतंत्र भारत में आजादी की सांस ले रहे हैं। विरासत में मिली आजादी को बनाए रखने के लिए युवाओं को वीर सपूतों के योगदान को याद कर उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करना होगा।
विज्ञापन


देश की प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा तभी देश का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा। ये बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कहीं।

राष्ट्रगान के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर सभी को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान व पौधरोपण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों के प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी के दौरान डीएम ने आजादी के दीवानों को नमन करते हुए कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें यही देश को आजाद कराने वाले अमर सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रतीक नरेश ने प्रोजेक्टर के माध्यम से 1857 से भारत की आजादी तक के इतिहास को दिखाया। सूचना विभाग द्वारा संगोष्ठी में कठपुतली लोक कला के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों को बताया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया।

पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक वीडी शुक्ल ने, विकास भवन में सीडीओ रामाश्रय ने, सभी तहसीलों के एसडीएम, सभी ब्लॉकों के बीडीओ, सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों और कोतवाली व थानों के कोतवाल एवं थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को यादकर नमन किया। स्वयं सेवी संस्थाओं ने सरकारी अस्पतालों में फल, वस्त्र व भोजन का का वितरण किया।

सीडीओ रामाश्रय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजी विकास की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी विकास भवन परिसर से निकालकर वीर विनय चौराहा होते हुए नगर के तुलसीपुर मार्ग पर मेवालाल पुलिस चौकी, गोंडा मार्ग पर बहादुरापुर गांव और उतरौला मार्ग पर संयुक्त जिला अस्पताल तक सरकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार करते हुए विकास भवन पहुंचकर समाप्त हुई।

स्पोर्ट्स स्डेडियम से बहराइच मार्ग पर बच्चों ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और फुटबाल व ताइक्वांडों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमपीपी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर देश की आजादी पर प्रकाश डाला गया।

आबकारी अधिकारी नीरज कुमार वर्मा के संयोजन में एमएलके महाविद्यालय में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया। सभी कवियों व शायरों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने मेधावी छात्रा एश्वर्या तिवारी, रिदा खान व आयुषी श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।

9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों ने 69वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा का संकल्प लिया। 9वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता और 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार ने मख्यालयों पर ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को याद किया। 9वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा क्षेत्र के बनकटवा गांव में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में दवाओं को वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें