फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश से बाढ़ का बढ़ा खतरा

Fri, 30 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिले की चारों तहसीलों के एसडीएम को सतर्क किया गया है। तरबगंज और करनैलगंज तहसील में विशेष निगरानी की जा रही है। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। तहसीलों में बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

बारिश से पहाड़ी नालों में उफान आता है। जिसके बाद बैराजों से पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो जाती है। फिलहाल अभी नदियों में उफान तो नहीं है मगर जलस्तर पर असर पड़ रहा है। अयोध्या व एल्ग्रिन ब्रिज से मिली रिपोर्ट के अनुसार सरयू नदी में 65 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रिकार्ड किया गया है। इससे अभी कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें