फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम जनित बीमारियों के बढ़े मरीज

Sun, 10 May 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मसकनवा पीएचसी में इलाज करते चिकित्सक। - संवाद 
विज्ञापन
बेलसर/मसकनवा/बालपुर/इटियाथोक/हलधरमऊ/पसका। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी रही। ऐसे में आयुष चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने ही मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी निभाई। जन आरोग्य मेले में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


बेलसर के माधवपुर पीएचसी में आरबीएसके डॉ. शशि रत्ना, स्टाफ नर्स शमा परवीन, वार्ड बॉय राजकुमार और स्वीपर बजरंगी मौजूद रहे। फार्मासिस्ट दिवाकर ने बताया कि जन आरोग्य मेले का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक निर्धारित है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कृतिका प्रसाद को जनवरी 2025 में ही जिला महिला अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया था। लैब टेक्नीशियन निशा को भी 2025 से सीएचसी में संबद्ध किया गया है। हालांकि, एलटी निशा केवल रविवार को स्वास्थ्य मेले के दौरान जांच के लिए आती हैं। मसकनवा में आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने 66 मरीजों का उपचार किया।
मेले में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचओ सरोज यादव ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। जन आरोग्य मेले में हर बार की तरह इस बार भी विशेषज्ञ, एमबीबीएस, महिला चिकित्सक नहीं आईं।
विज्ञापन

बालपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दोपहर 12 बजे तक 20 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फकरे आलम ने बताया कि इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इस दौरान काजी रिजवान, राम उजागर ओझा, शालिनी शुक्ला, रूबी मिश्रा, राजदत्त सिंह आदि मौजूद रहे।
इटियाथोक के जानकीनगर पीएचसी में आयुष चिकित्सक डॉ. जेएल प्रजापति ने 20 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें खांसी व बुखार के मरीज अधिक रहे। पीएचसी सदाशिव में डाॅ. अभिषेक वर्मा ने 24 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, अनिल मिश्र, प्रदीप पटेल मौजूद रहे।
हलधरमऊ के नहवा परसौरा पीएचसी में दोपहर 12:30 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने 25 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। उन्होंने बताया कि खांसी, बुखार व पेट दर्द के मरीज अधिक आए। दांत दर्द से परेशान राजकुमारी ने बताया कि लंबे समय से उपचार कराने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। मंजू देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी मान्या के साथ कई महीने से दांत की समस्या के लिए दवा ले रही हैं। आराम नहीं मिल पा रहा है।
पसका के पीएचसी पूरे तिवारी में आयुष चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने मरीजों का इलाज किया। सकरौर निवासी जवाहर लाल ने बताया कि खांसी, बुखार, जुकाम का दवा लेने आए थे। पांडेय पुरवा के मुंशी व बुधना ने बताया कि खांसी व पेट दर्द का इलाज कराने आए थे। त्यौरासी में डॉ. शानू सिंह ने 40 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें