फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बार एसोसिएशन भवन में लाइब्रेरी बुकशेल्फ का लोकार्पण

विज्ञापन
बार एसोसिएशन भवन के लाइब्रेरी बुकशेल्फ का उद्घाटन करतीं एनजीएम की प्राचार्य। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कानून की किताबों को सुरक्षित रखने के लिए बार एसोसिएशन भवन के पुस्तकालय कक्ष में नवनिर्मित लाइब्रेरी बुकशेल्फ का लोकार्पण मंगलवार को मुख्य अतिथि सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आरती सिन्हा व व्यवस्थापक डॉ. आनंदिता रजत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

महामंत्री ने बताया कि यह लाइब्रेरी बुकशेल्फ रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 एफएम व आरएन सिन्हा फाउंडेशन नौबस्ता पयागपुर के निदेशक डॉ. दीपेन सिन्हा ने संघ को भेंट किया है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद शरण पांडेय, गोकरननाथ पांडेय, फौजदारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें