फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एल वन व आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपिया में मंगलवार को कोविड चिकित्सालय एल-वन व नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया व क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सांसद ने उपस्थिति लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाकर तथा उपचार के माध्यम से कोरोना से बचना है। सीएचसी छपिया में तीस बेड का कोविड हास्पिटल लेवल वन का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों को जागरूक करके जांच व टीकाकरण को बढ़ावा देना है। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि सभी को दूरी बनाये रखते हुये व कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये इस महामारी से उबरना है।
विज्ञापन

स्वामी नारायण छपिया मंदिर के महंत स्वामी देव प्रसाद, स्वामी विष्णु प्रकाश स्वामी, एसडीएम मनकापुर हीरालाल, डिप्टी सीएमओ पूर्व डा एके राय, खंड विकास अधिकारी छपिया जगदीश यादव, अधीक्षक डा आलोक सिंह, पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव, यूपी सिंह, कमलेश पाण्डेय, दिनेश शुक्ल, रघुनंदन पाडेय, रिंकू सिंह, जितेंद्र पांडेय, राजन सिंह, जक्शन तिवारी, अनिल पासवान एसओ राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सोमवार से शुरू हुए 18 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीन अभियान जनपद के जिला व महिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का अभियान शुरू हो गया। लेकिन मंगलवार तक रेलवे अस्पताल में नहीं शुरू हो पाया।
रेल कर्मियों के बच्चे वैक्सीन लगवाने के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचे, मगर लौटना पड़ा। अस्पताल सीएमएस डॉ रमेश चंद्रा ने बताया था कि सोमवार सुबह से वैक्सीनेशन शुरू होना था, लेकिन मंगलवार को शुरुआत नहीं हो पाया।
कहा कि हम और नोडल अधिकारी जिला प्रशासन के बराबर संपर्क में हैं कि हमारे यहां भी चालू हो जाए। जिससे रेल कर्मियों के बच्चों व अस्पताल के आस पास के नान रेलवे के लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।
जिला अस्पताल के सीएमओ डॉ राधे श्याम केसरी ने बताया कि जल्द ही रेलवे अस्पताल के सेंटर पर वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के नेताओं ने जिला प्रशासन से जल्द शुरू करवाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें