फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में 1481 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 29 Sep 2015 11:37 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक के 10 जिला पंचायत वार्डों के लिए 165 तथा 233 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 1316 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व एक अक्तूबर को जाएगी। तीन अक्तूबर को शाम तीन बजे तक प्रथम चरण के प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीन अक्तूबर को ही चुनाव चिह्न शाम तीन बजे के बाद आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को आरओ पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम चरण के 10 जिला पंचायत वार्डों के लिए 165 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों में जरवा बनगाई जिला पंचायत वार्ड से जंतु उद्यान राज्यमंत्री के पुत्र राकेश यादव तथा इसी क्षेत्र से समाजसेवी डॉ. अनुराग यादव के भाई संतोष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इसी क्षेत्र से भाजपा नेता राज बहादुर यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रथम चरण में गैसड़ी ब्लॉक के पांच जिला पंचायत वार्ड, पचपेड़वा ब्लॉक के चार जिला पंचायत वार्ड, तुलसीपुर ब्लॉक के एक जिला पंचायत वार्ड के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


गैसड़ी ब्लॉक के 124 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए कुल 719 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। आरओ सीवीओ डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक में सोमवार तथा मंगलवार को बीडीसी पदों के लिए कुल 719 लोगों ने नामांकन किया है।

पचपेड़वा ब्लाक के 109 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 597 लोगों ने नामांकन किया है। आरओ सुग्रीवराम ने बताया कि सोमवार को 323 तथा मंगलवार को 274 प्रत्याशियों ने परचा भरा है। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार व गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें