फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन शोभायात्रा मे उमडे़ श्रद्धालु। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जयकारों गूंज से शहर और गांव भक्ति भाव में झूम उठा। मंगलवार को जिले में विसर्जन शहर समेत तीन तहसील क्षेत्रों की मूर्तियों का हुआ। अयोध्या के साथ ही जिले की नदियों के तट पर मूर्तियों का विसर्जन हुआ। बुधवार को करनैलगंज तहसील के चार थाना क्षेत्रोें की मूर्तियों का विसर्जन सरयू घाट पर हुआ हैं। इस क्षेत्र में हर बार एक दिन ही विसर्जन होता है।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू हुआ विसर्जन बुधवार की देर शाम तक जारी रहा। बुधवार को करनैलगंज के साथ ही परसपुर, हलधरमऊ, कटरा बाजार क्षेत्र की मूर्तियों का विसर्जन सरयू घाट पर हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ पूरे भक्ति व श्रद्धा को साथ किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पूर्व मां की पूजा अर्चना कर उनके दर्शन किए। जिले भर मे सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त रहा। जगह-जगह अर्ध सैनिक बल, रैपिड एक्शन फोर्स पीएसी व सिविल पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
डीएम डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर पूरे जिले में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की तरफ से स्थापित मां नवदुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व समिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ला व पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने मां की आरती उतारी और मां की ध्वज पताका लहराकर विसर्जन जुलूस को रवाना किया।

गोंडा के खैरा भवानी पोखरे में विसर्जन के लिए जाती शहर की सबसे भव्य प्रतिमा।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें