फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी मेें डूबा व्यवसायी

Sat, 24 Oct 2015 10:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दोपहर एक कपड़ा व्यवसायी बालपुर के पास टेढ़ी नदी में डूब गया। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गोताखोरों ने 20 घंटे बाद नदी से उसका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर बाजार निवासी रामू गुप्ता का बेटा शिवम गुप्ता (18) बाजार में ही कपड़े की दुकान करता था।

वह 22 अक्तूबर को दोपहर 11 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए बालपुर स्थित टेढ़ी नदी के घाट पर गया था। वहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान वह नदी में डूब गया।

लोगों ने नदी में उसकी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका। कपड़ा व्यवसायी के नदी में डूबने की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गोताखोर बुलाए।
विज्ञापन


इसके बाद गोताखोरों ने 20 घंटे बाद सुबह करीब सात बजे उसका शव नदी से ढूंढ कर बाहर निकाला। देहात कोतवाल फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें