फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांप्रदायिक हिंसा पर तत्काल लगाई जाए रोक

Thu, 10 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महंगाई पर रोक लगाने व महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा माले के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नौ अगस्त को वह लोग कॉरपोरेट लुटेरों भारत छोड़ो की मांग करेंगे। सरकार किसान व खेतिहर मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। पदाधिकारियों ने आसमान छूती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने, महिलाओं व गरीबों पर हो रहे जुल्म पर रोक लगाने, पुश्तैनी जमीनों से हो रही बेदखली पर रोक लगाने, मणिपुर व हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा पर अंकुश, पीड़ितों को न्याय दिलाने, कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी जमाल खान, राजीव कुमार, सीताराम वर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, सत्य नरायन, अमित शुक्ला, गौतम पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें