फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के किनारे मिलीं अवैध शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। घाघरा नदी के किनारे उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ऐली परसौली गांव में अवैध शराब की भट्ठियां मिली हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ इस समय आबकारी टीम काफी तेज काम कर रही है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में रविवार को एली परसौली गांव में अभियान चलाकर कार्रवाई की। घाघरा नदी की दो धाराओं के बीच बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के निर्माण का काम किया जा रहा था। नाव से नदी पार करके घाघरा की कछार में पहुंची आबकारी टीम को 20 पानी की टंकियां और तीन क्विंटल लहन तथा चार शराब बनाने की भट्ठियां मिलीं।
टीम ने सभी शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इतने बड़े पैमाने पर कच्ची शराब की भट्टी व लहन मिलना स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। बताया जा रहा है कि बिना पुलिस की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है। ग्रामीणों की मानें तो माझा में शराब का निर्माण करने के बाद ऐली परसौली सहित गढ़ी, परास, जबरनगर, मुकुंदपुर, बहादुरपुर, उमरी बेगमगंज, सोनौली मोहम्मदपुर आदि गांव में सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब बनने की शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। शराब माफियाओं को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। टीम में आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार शुक्ला, बंसराज श्यामानंद, इंद्रपाल, अकलू प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें