गोंडा। अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के सात मिलकर नवाबगंज के जैतपुर माझा गांव में छापा मारा। सोमवार को हुई कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग निकले।
टीम ने मौके पर धधक रही अवैध शराब बनाने की भट्ठी को तोड़ कर शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले एक हजार किग्रा लहन नष्ट कराया।
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम अब कच्ची शराब बनाने वालों को चिह्नित कर उनकी धड़ पकड़ में जुटी है।
कार्रवाई टीम में नायब तहसीलदार धर्मेंन्द्र कुमार, आबकारी निरीक्षक तरबगंज अरुण कुुमार सिंह, नवाबगंज के उपनिरीक्षक बलराम सिंह व महेश कुुमार इत्यादि शामिल रहे।