फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्ररी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे, कारतूस व उपकरण बरामद
कोतवाली देहात व स्वॉट की संयुक्त टीम ने रेहरा बसंतपुर गांव में मारा छापा
संवाद न्यूज
फोटो-19
गोंडा। कोतवाली देहात व स्वॉट की संयुक्त टीम सोमवार को रेहरा बसंतपुर तिवारी गांव के एक घर में छापा मारकर अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहों के साथ कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस ने मौके पर फैक्टरी चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेेश कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध असलहों के निर्माण व बिक्री के बारे में स्वॉट टीम समेत सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। सोमवार को स्वॉट टीम प्रभारी अतुल चर्तुवेदी व कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह को सूचना मिली कि रेहरा बसंतपुर गांव में एक घर में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही है। जहां भारी मात्रा में अवैध असलहों का निर्माण किया जा रहा है। यहां के बने अवैध असलहे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बेचे जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने टीम ने छापा मारा। छापा के दौरान पुलिस ने फैक्टरी चल रहे जयराम को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि मौके पर तीन तमंचा 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 32 बोर, एक अर्द्ध निर्मित तमंचा, पांच जिंदा कारतूस 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, पांच खोखा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस 32 बोर व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए जयराम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने घर के पिछले हिस्से में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी काफी दिनों से लगा रखी है। यहां असलहा बनाने के बाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उसकी बिक्री करता है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कामेश्वर राय, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रसेन सिंह, हेड कांसटेबल श्रीनाथ शुक्ला, कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र, आदित्य पाल, अरविन्द व हृदय नरायण दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें