गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का सत्र प्रारंभ हो गया है।
सोमवार को लखनऊ से आए सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र में परास्नातक स्तर पर हिंदी, संस्कृत, ग्रामीण विकास और एमकॉम, डिप्लोमा स्तर पर ग्रामीण विकास तथा सर्टिफिकेट कोर्स में ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन में प्रवेश हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस व पीएसी के जवानों के लिए आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम उपयोगी साबित होगा। 31 जनवरी तक प्रवेश होंगे।