फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो हजार करोड़ निवेश के आ चुके प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में दो हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसमें 45 कंपनियों समेत कई उद्यमी आगे आए हैं। मंगलवार को नवाबगंज से अयोध्या हाईवे पर एक होटल में इन्वेस्टर समिट होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि निवेश करने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर दी जाएंगी। निवेशकों के साथ हर बिंदु पर चर्चा होगी। पड़ोसी जनपद अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और अन्य विकास कार्यों से बड़े स्तर पर कंपनियों का रुझान जिले में उद्योग लगाने में दिख रहा है।
बीते साल जिले के सिर्फ तीन निवेशक आगे आए थे और तीन करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। अब जब मंदिर का निर्माण पूरा हो रहा है और अयोध्या बैराज समेत बाईपास व अन्य कार्यों की पहल सरकार ने की है तो बड़े उद्योगपतियों की निगाहें गोंडा जिले पर भी टिक गईं हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में सीमित क्षेत्र ही अवशेष है और शहर से दूर है मगर जिले के नवाबगंज क्षेत्र के दो दर्जन गांव सरयू के किनारे और नवाबगंज कस्बे से सटे हैं। ऐसे में यहां उद्योग स्थापित करने में सहूलियत मिल सकती है। इसी के चलते उद्योगपतियों की ओर से निवेश के लिए प्रस्ताव देने में तेजी दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें