गोंडा। आईजी अमित पाठक ने बुधवार को कैंप कार्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाने बहराइच की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, फीडबैक, काउंसलिंग और निरोधात्मक रजिस्टर में खामियां पाई गईं, जिन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
आईजी ने काउंसलिंग, निरोधात्मक कार्यवाही, फीडबैक और जनसुनवाई जैसे कार्यों में गुणवत्ता की खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने एंटी रोमियो कार्यवाही को संतोषजनक पाया। आईजी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े हर मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो और हर शिकायत का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।