फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो अटक सकती सम्मान निधि

Sun, 31 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अब अनिवार्य होता जा रहा है। रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों को खाद-बीज मिलने में दिक्कत आ सकती है, वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी अटक सकती है। इसे लेकर कृषि विभाग एक जून से जिलेभर में विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। पंचायत सहायकों को ऐसे किसानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। शिविरों में किसानों की मौके पर ही फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने 30 जून तक जिले के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराने का लक्ष्य तय किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक के अनुसार, तय समय सीमा तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त समेत अन्य कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें