फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो एक्सईएन से होगी रिकवरी

Thu, 07 May 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडल की विद्युत व्यवस्थाओं में लापरवाही और धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सख्त नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में विद्युतीकरण व नए कनेक्शन जारी करने की धीमी प्रगति पर उन्होंने मेसर्स विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड पर नाराजगी जताई। चेताया कि यदि कार्यों में तुरंत सुधार नहीं हुआ तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब होने पर मरम्मत में होने वाले खर्च की रिकवरी भी संबंधित एक्सईएन के वेतन से की जाएगी।
बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफार्मरों को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में बदला जाए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

बैठक में मनकापुर, बलरामपुर और गोंडा क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज सेट लगाने की खराब प्रगति सामने आने पर मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता विद्युत को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी एक्सईएन को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत फ्यूज सेट लगाने का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें