रुपईडीह (गोंडा)। पैड़ीबरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार की देर शाम विवाहिता को मारकर फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सास-ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना कटरा बाजार क्षेत्र के तिलका गांव के रहने वाले ननकू उर्फ उमानाथ ने थाना कौड़िया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी दीपा की शादी पैड़ीबरा गांव के रहने वले सुशील शुक्ला के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार की देर शाम ससुराल वालों ने उसकी बेटी को माकर दुपट्टे से छत के हुक से लटका दिया।
ननकू उर्फ उमानाथ ने थाना कौड़िया में ससुर शिवराम, सास व ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।