फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस न हुए तो होगा आंदोलन

Sat, 24 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कचहरी में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। स्रोत: बार एसो​सिएशन
विज्ञापन
गोंडा। संयुक्त बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपकर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शांतिपूर्ण मार्च के दौरान राजनीतिक दुर्भावना व व्यक्तिगत रंजिश के तहत अधिवक्ताओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के मात्र आरोपों के आधार पर बिना किसी साक्ष्य और जांच के मुकदमा दर्ज कराना कानून का खुला उल्लंघन है। अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर वकीलों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार पदाधिकारियों ने प्रशासन से स्पष्ट किया कि यदि मुकदमे वापस नहीं हुए तो न्यायिक कार्य ठप करने समेत व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री गौरी शंकर त्रिपाठी, राजकुमार चतुर्वेदी, रमेश चौबे, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें