गोंडा। वर्ष 2027 में यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो छात्रसंघ चुनाव को बहाल कराया जाएगा। बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। महिलाओं के खाते में 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह कहना है कि समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव सैनी का। वह बुधवार को सपा कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने की।
छात्रसभा के कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रसभा के जिला महासचिव करन सरदार, भानू शुक्ला, मोहम्मद अल्तमस, डीडी सोनी, अनिल भोजवाल, सत्येंद्र सिंह, अतुल यादव, राहुल वाल्मीकि, संदीप, विशु, विशाल, अंशु, अभिषेक, संदीप, संदीप यादव, सनातन शुक्ला, सागर गौतम, अनिल कुमार, सौरभ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।