फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गाजे-बाजे संग निकाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा

Thu, 23 Oct 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा नगर में प्रतिमा विसर्जन यात्रा में जयकारे लगातीं श्रद्धालु। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
मनकापुर/धानेपुर/खरगूपुर/डुमरियाडीह। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार शाम गाजे-बाजे के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

मनकापुर कस्बे के सुभाषनगर, जवाहर नगर, पटेल नगर, आजाद नगर, झिलाही बाजार, अंधियारी बाजार, मछली बाजार आदि स्थानों से जयकारों के साथ गणपति और लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। मनोरमा नदी के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी और सीओ विनय कुमार सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा किया।

धानेपुर के करुणेश मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। चौक बाजार से ब्लॉक तिराहे होते हुए बिसुही नदी के शक्ति संगम घाट पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पवन कौशल, दिव्यांश कौशल, सत्या तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खरगूपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पृथ्वीनाथ मंदिर के सरोवर, बिकवा घाट, बिसुही नदी और धुसवा मंदिर के सरोवर में किया गया।
डुमरियाडीह संवाद के अनुसार, वजीरगंज क्षेत्र के 30 स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं में से बृहस्पतिवार को 23 स्थानों की प्रतिमाओं को सरयू में विसर्जित कर दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गणेश-लक्ष्मी पूजन संपन्न

दुर्जनपुर घाट। दीपावली के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय लक्ष्मी-गणेश पूजन महोत्सव बृहस्पतिवार को हवन पूजन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। तरबगंज मार्ग स्थित काली माता मंदिर झामपुरवा में बुधवार रात कानपुर म्यूजिकल जागरण पार्टी की ओर से आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अयोध्या रवाना हो गए। पूजन महोत्सव में पं. राजकुमार शास्त्री, शैलेंद्र, रामकुमार, दीपक, छोटू, शुभम, श्रीयांशु, अनुराग, सौरभ, उमाकांत आदि श्रद्धालु सहयोगी रहे। (संवाद)
विसर्जन यात्रा में झूमे श्रद्धालु, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
गोंडा। दीपावली पर स्थापित की गईं मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर देव की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा बृहस्पतिवार को निकाली गई। इसके बाद पवित्र सरोवरों व नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इंद्रापुर में दोपहर बाद मां लक्ष्मी की पूजा व आरती की गई। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। रानीपुरवा में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन करनैलगंज में सरयू घाट पर किया गया। बहराइच रोड की प्रतिमाओं का विसर्जन पड़री शंकर स्थित ऐतिहासिक पोखरे में किया गया। इस मौके पर हरिओम पांडेय, बच्चूलाल शुक्ल, हर्षित शुक्ल, पुत्तन लाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, सोमनाथ वर्मा, राजकुमार वर्मा, रोहित शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें