फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू तैयार, 50 अस्पतालों में हाई अलर्ट

विज्ञापन
गोंडा जिला अस्पताल के आइशोलेशन वार्ड के निरिक्षण के दौरान सीएमओ से जानकारी लेते जिलाधिकारी डॅा. ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन से आम लोगों को कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। 35 लाख आबादी से सीधे जुड़ने का खाका खींचा है, शहरी क्षेत्रों में सभासदों तो ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों के जरिए जानकारी की जा रही है। कोरोना के संदिग्ध मिलने पर उन्हें हर संभव सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के साथ ही पंडरीकृपाल सीएचसी में कोविड- 19 लेवन- 1 अस्पताल और आईसीयू तैयार किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने सीएमओ डॉ. मधु गैरोला के साथ अस्पताल की व्यवस्था को देखा और तैयारियों की समीक्षा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आपात स्थिति से निपटने के लिए पण्डीरकृपाल सीएचसी में बनाए गए 34 बेड का कोविड-19 लेवल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया, वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोविड-19 लेवल-1 के रूप में तैयार अस्पताल में छह डॉक्टर्स, 10 स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी 24 घंटे के क्रम में क्रमवार लगाई गई है। यहां पर इलाज की पूरी सुविधा के साथ ही निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला व महिला अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है, किसी तरह के मरीजों के आने पर उन्हें इलाज की सुविधा के साथ ही बचाव की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।
50 सीएचसी व पीएचसी में हर तरह की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है। शुक्रवार को हर गांव में स्थिति की जानकारी की गई, कहीं से कोई सूचना मिलने पर टीम भेजकर जांच भी कराई गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने आम लोगों से अपील की है कि लोग घरों में रहें। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, बस लोग बाहर न निकलें तो इस संक्रमण नहीं फैलेगा। गांवों में डुग्गी-मुनादी से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में नगर पालिका ने सेनेटाइज करने का अभियान चलाया। नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी लगातार हर स्थिति को संभालने में जुटी हैं।
विज्ञापन

अब तक केवल रानी बाजार के दुकानों की ही सूची ले पाया है प्रशासन
जिला प्रशासन द्वारा घर-घर राशन पहुंचाने के लिए सभासदाें से वार्डवार किराना दुकानदारों के मालिक व उनके दो कर्मियों की सूची मोबाइल नम्बर के साथ एकत्र कराई जा रही है। शुक्रवार को कई मोहल्लों में सभासदों की ओर से दी गई दुकानदारों की सूची जारी की गई है और मेडिकल स्टोर के साथ दूध व चारा की उपलब्धता के बारे में मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिससे लोगों को घर-घर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शाम 05 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें
जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर पूरे जनपद में शाम 05 बजे के बाद कोई दुकान नहीं खुली रहेगी। यह आदेश पेट्रोल पम्पों पर भी लागू होगा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से रोड पर घूमे या एकत्र हो तो ऐसे सभी लोगों से सख्ती से निपटा जाए तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को कत्तई परेशान न किया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से पांच बजे से पूर्ण बंदी की घोषणा करा दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिना फार्मासिस्ट नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर
समझा जाता है कि नगर मजिस्ट्रेट ने इस घटना की जानकारी डीएम को भी दी। इसके चंद मिनट बाद ही डीएम की तरफ से एक आदेश जारी किया गया कि कोई भी मेडिकल स्टोर की दुकान फार्मासिस्ट की उपस्थिति के बिना नहीं खोली जाएगी। डीएम ने आदेश दिया है कि ड्यूटी पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि यदि किन्हीं कारणों से फार्मासिस्ट मौजूद न हो, तो मेडिकल स्टोर अनिवार्य रूप से बंद रखा जाय। इस बीच जिला महिला चिकित्सालय के पास आज पूर्वान्ह एक मेडिकल स्टोर पर काफी भीड़ देखी गई। यद्यपि नियत दूरी सुनिश्चित कराने के लिए वहां एक होमगार्ड का जवान तैनात था, किंतु वह एक किनारे खड़ा था और लोग दुकानों पर धक्का मुक्की की हालत बनाते हुए दवाएं ले रहे थे।
मुख्य बाजार में दिखा पूर्ण बंदी का नजारा
नगर के मुख्य बाजार में गुरुवार को पूर्ण बंदी का नजारा देखने को मिला। गुरुनानक चैक पर वाहनों का स्वच्छंदता पूर्वक आवागमन रोकने के लिए चारों तरफ बैरियर लगाया गया था। महिला अस्पताल के आसपास मेडिकल स्टोर्स को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रहीं। चैक क्षेत्र में भी पीपल चैराहा, भरत मिलाप, मनोरंजन तिराहा, एकता चैक, महराजगंज तिराहा आदि इलाकों में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। सड़कों पर इक्का दुक्का लोग चलते नजर आए। भ्रमण के दौरान पीपल चैराहा, भरत मिलाप, महराजगंज तिराहे पर पुलिस नजर नहीं आई। यहां कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। महराजगंज पुलिस चैकी के सामने अलबत्ता कुछ सिपाही खड़े थे।
लॉकडाउन में महिला अस्पताल में जन्मे 67 बच्चे
24 मार्च की रात 12 बजे लॉकडाउन शुरू होने से आतज दोपहर एक बजे तक जिला महिला चिकित्सालय में सामान्य प्रसव एवं आपरेशन के माध्यम से कुल 67 बच्चों ने जन्म लिया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी मिश्र ने बताया कि इनमें 35 बालक व 32 बालिकाएं हैं। सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से मरीजों का पूरा देखभाल किया जा रहा है। डॉ. मिश्र ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के भोजन का संकट पैदा हो गया था। उन्होंने इस समस्या के बारे में जिलाधिकारी से चर्चा की। डीएम के अनुरोध पर रानी बाजार के समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने खाद्यान्न अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवाया है। यहीं पर बनवाकर उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. मिश्र ने कहा कि डीएम ने सभी तीमारदारों से प्रति खुराक पांच रुपए का टोकन मनी जमा कराने का निर्देश दिया था। यह धनराशि भी वह अपने पास से जमा करके लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यहां से सेवानिवृत्त हुई डॉक्टर ललिता तिग्गा ने भी शासन के निर्देश पर आज दुबारा कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह सोमवार से ओपीडी में बैठना शुरू कर देंगी। डॉ. तिग्गा की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष के लिए हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि डॉ. तिग्गा के दुबारा आ जाने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चालू
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गांवों में भी सफाई अभियान प्रारम्भ करा दिया है। गुरुवार से जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चालू करा दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा सफाई कर्मियों को बाकायदा पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सफाई अभियान की समीक्षा वह स्वयं कर रहे हैं तथा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के व्यस्ततम और भीड़ वाली जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में अग्निशमन के वाहन के माध्यम से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वयं सेवी संस्थाओं ने गरीबों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉक डाउन के कारण गरीबों को भोजन मुुहैया कराने के लिए जिले के कई संभ्रान्त जन व स्वयं सेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने जनसहयोेग से गरीबों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए उपनिदेशक कृशि डॉ. मुकुल तिवारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने जिले के संभ्रांतजनों से अपील की है कि जो भी लोग गरीबों निशुल्क भोजन उपलब्ध कराना चाहते हों, वे निर्धारित प्रारूप पर अपनी डिटेल्स भरकर उपनिदेशक कृषि के व्हाट्सएप नंबर 8318437395 पर भेंजे ताकि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद जनसहयोग से लोगों को नि:शुल्क भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा सकें। बताते चलें कि जिले के तमाम संभ्रांत एवं सक्षम जनों द्वारा लगातार जिलाधिकारी से गरीबों की मदद के लिए संपर्क कर रहे थे। गरीबों के लिए लोगों द्वारा सहयोग के प्रयासों को देखते हुए जिलाधिकारी ने व्यवस्था बनाते हुए अपील की है कि कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की मदद करें जिससे जिले में कोई गरीब व्यक्ति भूखा न रहने पाए।
मंडी में न खरीदें सब्जी, घर-घर सब्जी पहुंचाने के लिए की गई है व्यवस्था
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने नगरवासियों से अपीील की है कि नगर के लोग सब्जी मण्डी खुद जाकर सब्जी न खरीदें। उन्होंने बताया है कि पूरे नगर क्षेत्र के हर मुहल्ले में ठेलों के माध्यम से सब्जी पहुंचाई जा रही है। इसलिए मण्डी में जाकर अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होने बताया है कि जिले में सब्जी, राशन, दूध, गैस, दवा आदि किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है तथा नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण अंचलों में हर आवश्यक वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की व्यवस्था की गई है। सभी उपजिलाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारीज देते हुए हर कस्बे में होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में आटा तथा चावल का उत्पादन मिलों में शुरू करा दिया गया है जिससे अब हमें बाहर से आटा, चावल व दाल जैसी मूलभूत जरूरत के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
आपात स्थिति में जाना है तो भेजें डिटेल, मिलेगा पास
आपात स्थिति के दौरान गैर जनपद जाने के लिए व्हाट्सएप नम्बर 9452549998 पर भेजें डिटेल्स, प्रशासन पास जारी करेेगा। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया है कि जनपदवासी किसी भी इमरजेन्सी जैसे दुर्घटना, बीमारी की स्थिति, प्रसव अथवा किसी की मृत्यु आदि हो जाने पर यदि जनपद से बाहर जाने की आवश्यकता पड़े तो डिटेल भेजें। संदीप तिवारी, कलेक्ट्रेट के व्हाट्सएप नम्बर 9452549998 पर अपनी समस्या तथा अपना पूरा विवरण भेजेगें जिससे उन्हें जनपद से बार जाने के लिए पास निर्गत किया जा सके। अनावश्यक पास की मांग न करने की अपील की गई है।
पशु चारे के लिए जिला प्रशासन ने की व्यवस्था
लॉकडाउन के दौरान पशुओं के लिए भी भूसा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में भूसा व्यापारियों से समन्वय बनाकर व्यवस्था बनाई गई है तथा भूसा व्यापारियों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की गई है। सूची के अनुसार कोई पशुपालक हरीनन्द पाण्डेय बादशाह बाग मो0- 6306009046, दीनानाथ वर्मा पीएसी गेट के सामने मो0- 73988015771, राजेशधर द्विवेदी पोर्टरगंज 6307226175, भगौती प्रसाद मिश्र चाौपाल सागर के सामने 9721974187, सुरेशचन्द्र पाण्डेय आरा मशीन के बगल बादशाह बाग मो0- 9161997639, ठाकुर भूसा मो0-7398825082 बलरामपुर रोड सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास ग्राम सभा इन्द्रापुर, महराजगंज चैकी के निकट प्रदीप कुमार गुप्ता मो0- 9415458149 पर कॉल करके भूसे की होम डिलीवरी प्राप्त की जा सकती है।
जरूरत हो तो यहां करें फोन, मिलेगी मदद
रेलवे हेल्पलाइन नंबर - 9794 84 25 10
कोरोना हेल्पलाइन 05262 - 2278552.
इलाज के लिए - 05262 - 2278553
मेडिकल इमरजेंसी- 05262 - 227855
टोल फ्री नंबर -1800-180-51454
कही सड़क पर फंसे हैं तो काल करें 1125
दूध व राशन के लिए- 9648940498, 63937549436
पुलिस हेल्पलाइन नम्बर - 1127
एम्बुलेंस के लिए नम्बर - 108
जिलाधिकारी - 9454417537
पुलिस अधीक्षक- 9454400272
अपर जिलाधिकारी- 9454417608
नगर मजिस्ट्रेट- 9454416081
दवा की होम डिलीवरी करने वाले दुकानदारों के नाम
शहर में सीबा मेडिकल स्टोर के मो.सारिकवीर अब्दुल हामिद चौराहा 9335240596, नयू पोपुलर मेडिकल स्टोर के मो शब्बीर जय नारायण चौराहा 9839917454, ऊषा मेडिकल स्टोर के मनीष मिश्रा आवास विकास कलोनी निकट जे पी होटेल 9452690249 व 8738864126, अपोल्लो मेडिकल स्टोर के अब्दुल्ला अंसारी निकट महिला अस्पताल 8090272271 से दवा मांगा सकते हैं। करनैलगंज में मनोहर मेडिसिन कम्पनी के राजीव पुरवार स्टेशन रोड 9792310101 व महेश मेडिसिन कम्पनी के महेशबत्र्ुरवार स्टेशन रोड करनैलगंज 9450518925 है। परसपुर में भारत मेडिकल स्टोर के हबीबपुर रहमान खान निकट देवीपाटन ग्रामीण बेंक परस्पुर बाजार 7800912290 से दवा कर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें