माधोपुर। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह अभी रिटायर नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें साजिश के तहत रिटायर किया गया है। उन्होंने कहा कि उस साजिश में शामिल लोगों को उजागर करने के लिए वह एक बार लोकसभा जरूर जाएंगे। जनता ने उन्हें ऊंचा स्थान दिया है और वह आज भी केवल जनता के सामने ही नतमस्तक हैं। वह रविवार को कटरा के नरायनपुर में खिचड़ी भोज व कंबल वितरण समारोह में बोल रहे थे।
कार्यक्रम के आयोजक व कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मौके पर करीब 10 हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में लोकगायक गगनदीप सिंह ने भजनों व गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर बहराइच के एसपी रामनयन सिंह, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)