तरबगंज (गोंडा)। नियावां गांव में आयोजित तिलक समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। कहा कि वह सिर्फ भ्रम फैलाते हैं। पत्रकारों से वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि विधानसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो निकाली नहीं गई है बल्कि सबसे ऊपर लगाई है। दिल्ली में भाजपा ने ही डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टडी सेंटर बनवाया है। कहा कि केजरीवाल लोगों में सिर्फ भ्रम फैलाते हैं। दिल्ली के सीएम न बनाए जाने के सवाल पर मनोज ने कहा, इसका कोई मलाल नहीं है। इस मौके पर भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)