फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सफाई कर्मी व लेखपाल निलंबित

Mon, 25 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पूछताछ करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बिरवा बभनी के शौचालय में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी अमरनाथ मौर्या व लापरवाही बरतने पर लेखपाल शत्रुघ्न लाल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पशु टीकाकरण में फर्जी आंकड़े देने पर पशु चिकित्साधिकारी काजीदेवर, बीईओ झंझरी व तकनीकी सहायक का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन सोमवार को एसपी प्रदीप कुमार यादव के साथ झंझरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बिरवा बभनी में तहसील दिवस, समाधान दिवस व विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे थे। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में वहां शौचालय बेहद गंदा व निष्प्रयोज्य पाया गया। डीएम ने अध्यापिका से गंदगी का कारण पूछा तो पता चला कि सफाई कर्मी कभी आता ही नहीं है। इस पर डीएम ने सफाई कर्मी को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

डीएम ने विद्यालय में बना मध्याह्न भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता परखी और इस्तेमाल किए जा रहे तेल, आटा, चावल आदि की खुद जांच की। हालांकि सभी खानपान की सामग्री की क्वालिटी संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन


वहीं, लेखपाल डीएम को गांव का रास्ता तक नहीं बता पाया और कई कार्यों में शिथिलता पाई गई। इससे नाराज डीएम ने तुरंत लेखपाल को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पंजीयन के सापेक्ष बेहद कम मिलने पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता का वेतन रोकने तथा तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
पशुओं के टीकाकरण की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कागजों पर शत-प्रतिशत टीकाकरण दिखाया गया था, जबकि पशुपालकों ने बताया कि पशुओं का टीकाकरण नहीं किया गया है। इससे नाराज डीएम ने संबंधित पशु चिकित्साधिकारी से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।

वहीं गांव में मनरेगा के तहत तालाब के सुंदरीकरण का कार्य बेहद घटिया पाया गया। इस पर डीएम ने तकनीकी सहायक का मानदेय रोकने तथा तालाब के निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषी सभी अधिकारियों से रिकवरी कराने के आदेश दिए हैं। 

चौपाल में डीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड व अनाज वितरण सहित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर अफसरों से जवाब तलब किया। डीएम ने चौपाल में गांव की नेत्रहीन किशोरी चंद्रवती को शौचालय निर्माण के लिए छह हजार रुपये का चेक प्रदान किया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें