खरगूपुर (गोंडा)। इलाके की रहने वाली एक महिला ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति सरोज कुमार अपनी प्रेमिका के साथ लखनऊ में कमरा लेकर रहता है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची और पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति व उसकी प्रेमिका ने मिलकर उसे मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पति घर नहीं आ रहे थे। ऐसे में शक हुआ तो वह मौके पर पहुंच गई। दोनों एक ही कमरे मेंं मिले तो पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला के पति सरोज कुमार व प्रेमिका माला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद