फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छेड़छाड़ व धमकी से आहत किशोरी ने खाया जहर

Wed, 21 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। छेड़छाड़ व धमकी से आहत एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। दोनों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रकरण में आरोपी ऋषभ यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि एक गांव निवासी ऋषभ यादव पांच जनवरी की रात जबरन उघर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी के गले पर रख दिया। शोर मचाने पर परिजनों के पहुंचने से पहले वह धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सदमे में आई किशोरी ने सात जनवरी की रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उधर, किशोरी द्वारा जहर खाने की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत भी सामान्य बताई गई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी को बुधवार को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें