फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क चौड़ीकरण व बाईपास निर्माण के लिए मिली 25.78 करोड़ की किस्त

Sun, 25 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की बहुप्रतीक्षित बालपुर-कैथोला-अशोकपुर, इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग के चौड़ीकरण और बलरामपुर मार्ग से अयोध्या रोड को जोड़ने वाले गोंडा बाईपास निर्माण कार्यों में जल्द तेजी आएगी। शासन स्तर से इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए 25.78 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन

आमजनों की सहूलियत को देखते हुए इसी वर्ष 15 किलोमीटर लंबे बालपुर-कैथोला-अशोकपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से कुल 37.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। अब तक इस परियोजना के लिए 29.31 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग के चौड़ीकरण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शासन स्तर से 5.78 करोड़ रुपये की किस्त भी जारी की गई है। वहीं, 21 किलोमीटर इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 72.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जा रहा है। दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए जरूरी कवायद की जा रही है। निर्माण के लिए अब तक 15.87 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और 10 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी की गई है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-2 के एक्सईएन वीके त्रिपाठी ने बताया कि स्वीकृत मार्गों का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
गोंडा बाईपास निर्माण में भी आएगी गति

बलरामपुर-गोंडा मार्ग को गोंडा-अयोध्या मार्ग से जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण कार्य में भी तेजी आएगी। गोंडा शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से 56.34 करोड़ रुपये की लागत से 11.60 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। इस परियोजना के लिए अब तक 29.34 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके थे। 10 करोड़ रुपये की नई किस्त जारी की गई है, जिससे बाईपास निर्माण कार्य में तेजी आएगी। उम्मीद है कि यह बाईपास निर्माण कार्य भी इसी वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें