फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाल लगाकर किया वनरोज का शिकार

Sat, 27 Dec 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। छोटका कस्टुआ गांव के दक्षिणी छोर पर गन्ने के खेत में शनिवार दोपहर वनरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस व वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दफन करा दिया। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि छोटका कस्टुआ गांव के एक व्यक्ति ने यूपी 112 पर सूचना दी कि गन्ने के खेत में जाल लगाकर शिकारियों ने एक वनरोज को फंसाया है। पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो शमीरू के खेत में वनरोज का शव मिला। उसका सिर धड़ से अलग मिला। पास में ही डंडा व रस्सी पड़ी मिली। वनरक्षक सोनू शुक्ल व झंझरी के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अनिल वर्मा ने पोस्टमार्टम के बाद वनरोज के शव का दफन करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकारियों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें