जर्जर सड़क निर्माण को लेकर भूख हड़ताल करते भाजपा नेता अवधेश तिवारी व अन्य। संवाद
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक ब्लॉक के विशुनपुर तिवारी के पाचूपुरवा में जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता अवधेश तिवारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लखनीपुर मार्ग को जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लंबे समय से निर्माण की मांग के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। चिकित्सीय टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने मांगों से जिलाधिकारी को अवगत कराकर जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। (संवाद)