फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

विज्ञापन
गोंडा में मसकनवां गौरा चौकी मार्ग पर अमरुती बाग के पास कटी नहर कटने के बाद खेतो में जलभराव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। कस्बे के गौराचौकी मार्ग पर अमरूती बाग नहर पुलिया के निकट सरयू नहर खंड चार ब्रांच गोंडा की दाहिनी पटरी शनिवार की रात अचानक कट गई इससे रानीजोत व नरायनपुर गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ना, धान आदि फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

शनिवार की रात अचानक नहर कटने की जानकारी ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को दी। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। नहर की पटरी कटने से रामजग, रामसूरत, गोरखनाथ, रामतीरथ, राम प्रसाद, रामसेवक, गयाप्रसाद, रामराज, महादेव, चन्द्र मणि, गोविंद नारायण, जगनारायण, कल्लू, निहोरे, गजई, विजय सहित तमाम किसानों के खेतों में जलभराव से गन्ना, धान, उरद की फसलें डूब गयीं। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
किसानों का कहना है कि 22 मई को भी नहर कटी थी। जिससें फसलों को काफी नुकसान हुआ था। जिसका मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। शनिवार की रात अचानक फिर से नहर कट गयी। सूचना मिलने पर रविवार को मौके पर सरयू नहर विभाग के एसडीओ हरि गोविंद व जेई अनुग्रह राय ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी और टैक्टर-ट्रॉली से अलग से मिट्टी लाकर बालू की बोरियां और बांस-बल्लियों के माध्यम से पटरी की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। एसडीओ ने बताया कि मरम्मत का कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें