फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहर की माइनर कटने से सौ बीघे फसल डूबी

Thu, 23 Jan 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। छपिया के भोपतपुर व हथनी खास गांव में बुधवार रात सरयू नहर की माइनर कट गई। इससे किसानों की सैकड़ों बीघे गेहूं, सरसों व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

भोपतपुर गांव के अखिलेश यादव ने बताया कि नहर की माइनर कटने से गांव के किसान राम प्रकाश वर्मा, जिला यादव, चैतू, शिवपूजन यादव, शिवप्रसाद वर्मा, रामदीन यादव, मायाराम, शिवराज यादव, रमेश वर्मा, किशोरी वर्मा, राजेंद्र भारती, एहसान अली, जलील, शहजाद अली, नेम यादव आदि किसानों की गेहूं, सरसों, गन्ना की फसल जलमग्न हो गई है। माइनर कटने से सौ बीघे से अधिक फसल प्रभावित हुई है। किसानों का आरोप है कि माइनर की साफ-सफाई न होने से धीरे-धीरे पानी का रिसाव हुआ। इसके बाद माइनर कट गई। कटी नहर को किसानों ने खुद बांधा।
उप जिलाधिकारी मनकापुर यशवंत राव ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई है। उधर क्षेत्र के नारायनपुर में सरयू नहर खंड चार की मुख्य शाखा में रिसाव हो रहा है। गांव के किसान गोपाल शुक्ल व प्रभाकर शुक्ल ने बताया कि नहर की पटरी में हो रहे रिसाव को शीघ्र बंद नहीं कराया गया तो किसानों की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर विभाग के जेई सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। नहर के रिसाव को बंद कराने के लिए टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें