फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मकान ढहा, महिला की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
बारिश से गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जहानडीह गांव में रविवार देर शाम बारिश के बीच जर्जर खपरैल का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इससे मकान के मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, वहीं घटना में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिंला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की बात कही है
विज्ञापन

। 
सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए जहानडीह निवासी पूर्व ग्राम प्रधान जगदम्बा मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे गांव के रहने वाले दुखीराम का जर्जर खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान बीते दिनों हुई बारिश के कारण शीलन से भरा हुआ था।

घर में दुखीराम की पत्नी शान्ती देवी (60) तथा ग्राम इलायची नगर निवासी उनकी बहन मालती देवी (50) मौजूद थी। अचानक गिरे मकान के नीचे दबकर शांती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मकान के नीचे दबकर घायल हुई मालती देवी को परिवारीजनों तथा ग्रामीणों ने घर से बाहर निकालकर जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


डॉक्टर के मुताबिक मालती देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घटना की जांच के लिए मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें