गोंडा के परसपुर नकईपुरवा में बारिश से गिरा मकान।
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। दो दिनों के तेज बारिश से नगर पंचायत परसपुर के नकईपुरवा वार्ड नंबर-5 में स्थित एक कच्चा मकान रविवार की सुबह अचानक भरभरा कर गिर हो गया। गनीमत यह रही कि मकान का एक दीवार झुकता देख घर के सभी लोग परिवार के साथ पहले ही निकल आये थे। अन्यथा यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर पंचायत परसपुर के नकईपुरवा वार्ड नंबर-5 में बाबू मौर्या व झगरू मौर्या दो भाइयों का परिवार खपरैल व कच्ची दीवार के मकान में रहता था। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से रविवार की सुबह करीब 5 बजे अचानक मकान भरभरा कर ढह गया। बाबू मौर्या ने बताया कि मकान की एक दीवार झुकती देख सभी अपने परिवार, बच्चों के साथ निकल कर छप्पर में शरण ले ली थी। जिससे कोई जन हानि नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि घर का सामान धीरे-धीरे निकालकर मुहल्ले के एक व्यक्ति के मकान में रख दिया है। घटना की सूचना पाकर नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल कर इसकी सूचना तत्काल उपजिलाधिकारी करनैलगंज को दी। लेकिन शाम तक राजस्व विभाग का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि दोनों भाइयों की आर्थिक स्थिति को देखते हुये उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरसक प्रयास किया जायेगा।