छात्रा को सम्मानित करते बजरंगदल के नगर संयोजक। - संवाद
गोंडा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नगर संयोजक कमलापति गुप्ता ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने अक्तूबर 2022 में मुजेहना ब्लॉक के कृषक बालिका इंटर कॉलेज माधवगंज व गंगाराम वर्मा इंटर कॉलेज इंदिरानगर धानेपुर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित कराई थी। कक्षावार प्रथम आए 14 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, कृषक बालिका इंटर कॉलेज में 170 व गंगाराम वर्मा इंटर कॉलेज में 130 बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर शुभम सोनकर, सुमित कश्यप आदि उपस्थित रहे।