फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टिकट को लेकर बागियों के दांव से दलों में बेचैनी

Wed, 12 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में टिकट तय होने के बाद बागियों का दांव पार्टियों की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। ऐसे में टिकट बंटवारे के साथ ही बगावत करने वालों को मनाने का दांव भी चला जा रहा है। सबसे अधिक कलह की स्थिति भाजपा व सपा में दिख रही है। दोनों दलों में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों से संपर्क साधने की कोशिश भी हो रही है।
विज्ञापन

जिले के दस निकायों में भाजपा को हर सीट पर दावेदार तय करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी के बड़े नेताओं की निगाहें भी इस पर टिकी हैं। सपा में गोंडा व बेलसर से टिकट को लेकर खींचतान बढ़ी हुई है। बेलसर नगर पंचायत व गोंडा नगर पालिका परिषद के कुछ पदाधिकारी तो पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद अंदरखाने में कई तरह के दांवपेंच तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी जिसे प्रत्याशी तय करेगी, उसे चुनाव लड़ाएंगे। हर स्तर से लोगों पर नजर रखी जा रही है। वहीं भाजपा में तो जिले के प्रभारी व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर बुधवार को जिले में आए और उन्होंने पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

कांग्रेस भी पूरे तेवर में आ गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित बेलसर नगर पंचायत से आरती को टिकट दिलाने लखनऊ गए और उन्हें ही पार्टी ने जिलाध्यक्ष बना दिया है। इससे पार्टी बड़े दांव चलने की तैयारी में जुट गई है। दूसरे दलों के कई दावेदारों ने भी टिकट के लिए कांग्रेस से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने भी दावा किया कि दो-तीन दिन में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक गोंडा नगर पालिका परिषद से दो और करनैलगंज नगर पालिका परिषद से दो कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। जिस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी निकायों में प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा।
साल 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को टिकट बंटवारे के बाद बगावत से नुकसान का सामना करना पड़ा था। उस समय सात सीटें थीं, जिसमें मनकापुर व परसपुर नगर पंचायत को छोड़कर पांच सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। नवाबगंज नगर पालिका परिषद से तो भाजपा के बागी सत्येंद्र प्रताप सिंह चुनाव जीत गए थे और पार्टी में आ गए थे। मगर गोंडा नगर पालिका परिषद के साथ ही करनैलगंज, कटरा नगर पंचायत, खरगूपुर नगर पंचायत में सपा ने जीत का परचम लहराया था। इस बार धानेपुर, बेलसर व परसपुर नए निकायों में भी चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें