फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोशन हुए घर-आंगन, रातभर गूंजे पटाखे

Tue, 10 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीपावली पर छाया रहा उल्लास। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रविवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से दीपावली मनाई गई। शाम होते ही शहर से लेकर गांवों तक घर-आंगन बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

दीपावली पर घरों के मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। बच्चों और महिलाओं ने दीप जलाकर घरों को सजाया। बाजारों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी बिजली की झालरों से सजावट की गई थी। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रात होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने अनार, फुलझड़ी और रंगीन आतिशबाजी का आनंद लिया। देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया रहा और पटाखों की आवाज गूंजती रही। सोशल मीडिया पर भी दीपावली का उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। मालवीय नगर में सोनी सिंह, आंचल, पूजा, मोनिका व सिम्मी तथा न्यू जानकी नगर कॉलोनी में सुषमा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, ऊषा पांडेय, गायत्री तिवारी, नीलम मिश्रा, हर्षिता पांडेय, पलक, सुरभि, मानसी, अनन्या, मिष्ठी ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की।
करनैलगंज, मनकापुर, तरबगंज, नवाबगंज, परसपुर, पसका, बालपुर, हलधरमऊ, माधोपुर, कटरा, कौड़िया, खरगूपुर, इटियाथोक, मोतीगंज, बभनान, मसकनवा सहित अन्य इलाकों में भी धूमधाम से दीपावली मनाई गई।

दीपावली पर छाया रहा उल्लास। संवाद

दीपावली पर छाया रहा उल्लास। संवाद

दीपावली पर छाया रहा उल्लास। संवाद

दीपावली पर छाया रहा उल्लास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें