गोंडा। जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बार एसोसिएशन सहित जिले के प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि भेजकर सूचित किया गया है।