फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मारपीट के मामले में 20 पर केस

Fri, 03 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। जिगना बाजार में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में बसवरिया निवासी दीप नारायण सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर घात लगाए लोगों ने उनकी कार में तोड़फाेड़ की। ईंट-पत्थर चलाए। इससे उनके साथी आदर्श जख्मी हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपनारायण की तहरीर पर जयप्रकाश समेत पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से जयप्रकाश शुक्ल ने भी तहरीर दी है। इसमें कहा कि हथियारों से लैस होकर कुछ लोग स्कूल के सामने की जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। भतीजे अरविंद शुक्ल ने मना किया तो उस पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जयप्रकाश की तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें