गोंडा। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का लाभ गोंडा जंक्शन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को भी मिलेगा।
रेल प्रशासन के अनुसार किशनगंज-लालकुआं होली विशेष ट्रेन (05741/05742) पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार किशनगंज से चलेगी और वापसी में छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित होगी। यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते गोंडा जंक्शन पर सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में शाम 06:15 बजे गोंडा से होकर गुजरेगी।
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष ट्रेन (05071/05072) दो से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार तथा वापसी में तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोंडा जंक्शन पर रात्रि 11:55 बजे पहुंचेगी और वापसी में रात 11:20 बजे गोंडा से गुजरेगी।
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (05089/05090) पांच से 14 मार्च तक बृहस्पतिवार व शनिवार तथा वापसी में छह से 15 मार्च तक शुक्रवार व रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 04:55 बजे गोंडा पहुंचेगी।