फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : बाजार गुलजार, दुकानदारों में खुशी अपार

Fri, 03 Mar 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में आई गुलाल गन से इस बार रंगों की बौछार होगी। लोगों को गुलाल गन खूब पसंद आ रही है। वहीं, बच्चों के लिए सुंदर पिचकारियों की डिमांड भी कुछ कम नहीं है। गिफ्ट पैक भी जमकर बिक रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर रोड, चौक बाजार, महाराजगंज रोड, स्टेशन रोड पर होली के सामान की दुकानें सजी है। लोगों को लुभा रहे यह आइटम गुलाल गन, लड्डू गोपाल की पिचकारी, गुलाल गिफ्ट पैक, म्यूजिकल पिचकारी, गुलाल सिलेंडर, होली मास्क, मिक्की माउस, वाटर टैंक, मुर्गा, वेलवेट, के आइटम की डिमांड बहुत ज्यादा है।
पटेल नगर व्यवसायी नूर मोहम्मद का कहना है कि पिचकारी के साथ गुलाल और रंगों के दाम बढ़े हैं। लोग महंगाई को दरकिनार कर रंग अबीर-गुलाल और बच्चों के लिए पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आकर्षित कर रहीं मनमोहक साड़ियां
चौक बाजार में कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आनी शुरू हो गई है। दुकानों पर ब्रांडेड साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही है। होली पर बाजार में सिंपल साइनसी साड़ी, बनारसी, प्रिंटेड, सिल्क, ओरगंजा, ग्लाइडर साड़ियां दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं। सूट में स्टोन मोती सूट, काटन सूट, प्रिंटेड, चुनरी डिजाइन, पटियाला सूट की खूब डिमांड देखी जा रही है। पुरुषों व बच्चों के लिए कुर्ता-पैजामा, होली प्रिंटेड टी-शर्ट की डिमांड बढ़ी है।

त्योहार पर महंगाई का तड़का
इस बार होली पर रंग, गुलाल व पिचकारी के दामों में जहां 10-20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। महराजगंज के व्यवसायी सोनू गुप्ता ने बताया कि इस बार गुलाबी, हरा, लाल रंग का अबीर-गुलाल बाजार में है। दुकानों पर 30 रुपये से 120 रुपये किलो तक में अबीर बिक रहा है। पैकेट की अबीर 20 रुपये से 50 रुपये में बिक रही है। इस बार रंग बाजार में न के बराबर नजर आ रहे हैं। मेवा, रिफाइंड, पापड़, चिप्स और चीनी के भाव में भी उछाल आया। इस बार आलू पापड़ 200 ग्राम- 80 रुपये, चना-उरद-मूंग मिक्स पापड़- 60 रुपये, मूंग पापड़-40 रुपये, चावल जलेबी 250 ग्राम-75 रुपये, चरखी- मक्का, चावल, साबूदाना 200 ग्राम- 30 रुपये पैकेट, आलू स्प्रिंग- 80 रुपये पैकेट, हल्दीराम कैप- 60 रुपये पैकेट, चावल चिप्स- 50 रुपये में बाजार में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें