फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हेराफेरी कर बैनामा करा ली तालाब की दो एकड़ जमीन

Fri, 03 Mar 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के पारासराय गांव में तालाब की दो एकड़ जमीन को हड़पने का मामला उजागर हुआ है। सरकारी अभिलेखों में काल्पनिक नाम दर्ज कराकर फिर उसी नाम से जमीन का बैनाम करा लिया गया। एसडीएम की जांच में खेल का खुलासा हुआ है। एसडीएम ने जमीन के क्रेता समेत तत्कालीन राजस्व कर्मियों, निबंधन कार्यालय के अफसरों, बैनामा लेखपत्र के लेखक व गवाहों के खिलाफ जांच की संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने जांच एसडीएम सदर को सौंपी थी। एसडीएम सदर कुलदीप सिंह की जांच में पता चला कि गाटा संख्या 629 की दो एकड़ जमीन को राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर अभिलेखों में रामदीन का नाम दर्ज करा दिया। फिर जालसाजी कर रामदीन से जमीन का बैनामा ले लिया। जबकि, यह जमीन राजस्व रिकार्ड में तालाब दर्ज मिली। जांच की गई तो पता चला कि रामदीन नाम का कोई व्यक्ति गांव में ही नहीं है। यह काल्पनिक नाम है।
विज्ञापन

मामले की उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति एसडीएम ने की है। पूरे मामले की शिकायत पारा सराय गांव के रहने वाले लक्ष्मीकांत, छेद्दन, मोहित, विजय, श्रवण, राजमणि, रमेश व भोले ने किया था। आरोप था कि पीर गुलाम नामक व्यक्ति गांव में पड़ी तालाब, बंजर व अन्य सरकारी जमीनों के खरीद-फरोख्त का काम कर रहा है। इस काम में उसके साथ स्थानीय लेखपाल व तहसील के कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच के आदेश हुए तो यह मामला सामने आया।

अवैध निर्माण की सूचना दबाए बैठे आठ लेखपालों को नोटिस
- विनियमित क्षेत्र के 34 गांवों में बिना स्वीकृति के हो रहे आवासीय व व्यावसायिक भवनों के निर्माण की सूचना जिला प्रशासन को न देने वाले आठ गांवों के लेखपालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। इन निर्माण कार्यों की सूचना लेखपाल छह माह से दबाए बैठे हैं। दो बार चेतावनी और वेतन रोके जाने के बाद भी सूचना न दिए जाने पर अब एसडीएम सदर कुलदीप सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने बीते सितंबर महीने में रिपोर्ट मांगी थी। अक्तूबर माह में में भी लेखपालों को नोटिस जारी कर यह रिपोर्ट मांगी गई लेकिन लेखपालों ने सूचना नहीं दी। इस शिथिलता और लापरवाही को लेकर पिछले महीने फरवरी में पांच लेखपालों का वेतन रोका गया। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में निर्माणकर्ताओं और लेखपालों के बीच दुरभिसंधि किए जाने की बात कही है।
नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश
एसडीएम ने लापरवाही बरतने वाले लेखपाल राम बहादुर पांडेय बड़गांव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा सेमरा दम्मन, संतोष कुमार पांडेय गिर्द गोंडा, अभय प्रताप श्रीवास्तव परेड सरकार, आत्माराम वर्मा झंझरी, पवन कुमार सिंह छावनी सरकार, गिरीश यादव जानकी नगर व निरंकार प्रसाद लेखपाल क्षेत्र हारीपुर को नोटिस जारी कर सभी आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों के तहत हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण के साथ रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें