फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की मस्ती में सरोबार हुए लोग

Sun, 12 Mar 2017 09:23 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से रविवार देर शाम विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सोमवार को रंग भरी होली मनाई जाएगी। होली को लेकर लोग एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे थे। रविवार को दिनभर बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने पकवान बनाने के लिए सामान व होली खेलने के लिए विभिन्न जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। अपने परिवारीजनों व रिश्तेदारों को उपहार देने के लिए लोग कपड़े व जेवर भी खरीदते दिखे।
विज्ञापन


होली के एक दिन पहले से ही मस्ती लोगों पर चढ़नी शुरू गई। होलिका दहन भले ही रविवार देर शाम को हुआ लेकिन रविवार सुबह से ही युवक-युवतियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर व अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। गली-मोहल्ले में जहां देखो वहीं बच्चे, युवा सभी एक-दूसरे को रंग बिरंगा बना देने की होड़ में जुटे रहे। तमाम मोहल्लों व गलियों में बच्चे गुब्बारे में रंग भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे।

वहीं, होली के त्यौहार को लेकर रविवार को घरों में गुझिया बनती रहीं। देर रात तक गुझिया बनकर तैयार भी हो गई। अब सोमवार से हफ्तेभर तक चलने वाले होली मिलन में मेहमानों के सामने इन्हें पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें