फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में छह नकलची पकड़े

Tue, 23 Feb 2016 10:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली हाईस्कूल गणित परीक्षा में छह नकलची पकड़े गए। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। मंगलवार को 8961 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित, गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट की  संगीत गायन की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 51521 परीक्षार्थियों में से 8961 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। प्रथम पाली की परीक्षा में नकल करते पांच छात्रायें व एक छात्र पकड़ा गया।

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज नवाबगंज में एक छात्रा गणित विषय में नकल सामग्री के साथ पकड़ी गयी । दयानंद आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज में एक, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी इंटर कॉलेज डुमरियाडीह में एक व चंद्रभान दत्त इंटर कॉलेज में एक छात्र नकल करते धरा गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि लगातार नकल की शिकायतों के चलते शहर के जेल रोड स्थित ज्योति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने दो मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परीक्षा कराने का आदेश दिया और इसके लिए फकरुद्दीन अली अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सिंह व अपर मुख्य अधिकारी रामविलास की तैनाती की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें