फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग पुलिस चौकी घेरी

Sun, 03 Sep 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सेल्समैन और शराब कारोबारी के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर कर दिया। शराब कारोबारी ने थाना खोड़ारे में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट निवासी राजमणि त्रिपाठी की मनकापुर के मछली गांव व मोतीगंज थाना क्षेत्र के कहोबा में अंग्रेजी शराब की दुकान है। राजमणि के मुताबिक उन्होंने मछली गांव और कहोबा के सेल्समैन को शराब बिक्री के पैसों में घपला करने के आरोप में दो दिन पहले हटा दिया था। आरोप है कि मछली गांव के सेल्समैन पर 21 हजार और कहोबा के सेल्समैन पर 16 हजार रुपये बकाया हैं। तगादा करने पर कहोबा के सेल्समैन ने 12 हजार रुपये दे दिए थे। मछली गांव के सेल्समैन ने रुपये नहीं दिए तो उन्होंने उसकी बाइक रोक ली थी। राजमणि ने बताया कि रविवार को गौराचौकी स्थित उनके ऑफिस पर सेल्समैन का साथी व क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों संग आ धमका और बवाल करने लगा।
राजमणि शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर वहां भी साथियों संग पहुंच गया और चौकी का घेराव कर उन पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ का तितर-बितर कर लोगों को भगाया। राजमणि ने हिस्ट्रीशीटर समेत अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने पुलिस चौकी के घेराव से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें