फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2015 11:26 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व गायब हुए मवेशी का मांस गन्ने के खेत में मिलने से नाराज भाजपा व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। बौद्ध परिपथ पर चक्का जाम कर लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक चला बवाल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विदित हो कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी हरीराम वर्मा का मवेशी शुक्रवार को गायब हो गया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने हरीराम के मवेशी का मांस व अवशेष गांव के बाहर खेत में पाया। मवेशी की हत्या किए जाने से नाराज पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में हिन्दू युवा वाहिनी के डॉ. हृदय रोशन सिंह, दिलीप गुप्ता, लालजी जायसवाल, राजन तिवारी, अरविन्द मौर्या व दिलीप मौर्या आदि ने रतनपुर व सोनपुर के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ नेशनल हाइवे बौद्ध परिपथ पर चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारी मवेशी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। रोड पर रस्सा व बल्ली लगाकर आवागमन रोक दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे को मौके पर पहुंचे तुलसीपुर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि हरीराम वर्मा की तहरीर पर आरोपी चिनगुद निवासी ग्राम मटेहना कोतवाली गैसड़ी तथा वशीर निवासी ग्राम अमरहवा थाना महराजगंज तराई के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मवेशी के बरामद मांस व अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें