फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली जागरूकता रैली

Sun, 26 Jul 2015 11:18 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिंदू युवा वाहिनी ने हिंदू समाज को एकजुट कर एक सूत्र में पिरोने के लिए रविवार को पोर्टरगंज से जागरूकता रैली निकाली। इसके पूर्व बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों को जाति-पांति भूलकर गौ, गंगा व हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


फोरविसगंज चौराहे पर आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय रहे। इसकी अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री बब्बू दुबे ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गौ, गंगा व हिंदुत्व को बचाने के लिए हम सबको जाति-पांति का भेदभाव भूलना होगा।

मीडिया प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि बैठक में सभी को हिंदुओं को जागरूक कर एकजुट करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली, जो बेहड़ा चौबे पहुंचकर खत्म हो गई। रैली में शिवशंकर पांडेय, अनुपम शुक्ला, केशव ठक्कर, पंकज भटनागर, सागर ठक्कर, राजकुमार मौर्य, दिनेश शुक्ल, पिंकू कश्यप आदि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें