फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सेवा संकल्प अभियान में सरकार की योजनाओं का बखान

Tue, 06 Oct 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार देते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व बभनजोत में का
विज्ञापन
गोंडा। जिले के कई विकासखंडों में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कहीं बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तो कहीं स्वास्थ्य जांच शिविर और विज्ञान प्रदर्शनी के जरिये लोगों व विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने आशा, संगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 317 महिला कार्यकर्ताओं को साड़ी व मिठाई वितरित की। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में 350 लोगों की जांच कर चिकित्सकों ने परामर्श दिया।
नवाबगंज के ब्लॉक परिसर में कृषि, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, समाज कल्याण और पशु चिकित्सा विभाग के स्टॉल लगाए गए। महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी उत्पादों के स्टॉल लगाए। बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बभनान के आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 97 चार्ट और मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें वैज्ञानिक सोच, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल शामिल रहे।
करनैलगंज के सकरौरा स्थित कृषि महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। यहां लोगों की रक्तचाप, मधुमेह, टाइफाइड और मलेरिया की जांच की गई। चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने छपिया व बभनजोत ब्लॉकों में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण की सुविधा भी दी गई। इस दौरान नीरज पटेल, लक्ष्मण प्रसाद, अभय कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

वजीरगंज ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार देते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व बभनजोत में का

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें