रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्रियों व अधिकारियों ने प्रदेशं सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार के कामकाज की उपलब्धियां गिनाईं।
कार्यक्रम में अलग-अलग योजनाओं में पेंशन, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, श्रमिकों को साइकिल व कृषकों को मृदा स्वास्थ्यकार्ड और कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटा गया। इसके अलावा समाजवादी एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश के अखिलेश सरकार के चार साल पूरा होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से नगर के बैंकटाचार्य क्लब गोंडा में मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समाजवादी विकास दिवस का कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया था, वह पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी गरीब का घर कच्चा नही रहेगा। उन्होंने कहा कि कैंसर अस्पताल बन रहा है। अब किसी की घातक बीमारी से जान नहीं जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए जितना काम सपा सरकार ने किया, उतना किसी भी सरकार नही किया।
डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर एमएलसी महफूज खंा, विधायक योगेश प्रताप सिंह, विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू, विधायिका नंदिता शुक्ला, सचिव विकलांग जन विकास विभाग अनिल सागर, कार्यक्रम के आयोजक जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, डीआईजी जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
इन लाभार्थियों को बांटा लाभ
* 49 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण।
* 68 छात्राओं को कन्या विद्याधन का चेक।
* 250 श्रमिकों को साइकिल ।
* 87 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल ।
* 29 निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन।
* 100 लाभार्थियों को लोहिया आवास ।
* 100 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन ।
* 250 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन ।
* 50 लाभार्थियों को कौशल विकास मिशन का लाभ ।